मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक मुख्यालय से 4 कि.मी. दूर स्थित ग्राम पंचायत भाटीगढ़ आश्रित ग्राम भटगांव में गोवर्धन पूजा (govardhan puja) raut nacha doha कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिंद्रनवागढ़ कांग्रेस विधायक प्रत्यासी श्री संजय नेताम एवं मैनपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री मनोज मिश्रा ने सिरकत किए तथा ग्राम पंचायत भाटीगढ़ सरपंच श्री ईश्वर सिंह नागेश, श्री हेमसिह नेगी, खेदुराम नेगी, जिला पंचायत सदस्य श्री मती लोकेश्वरी नेताम जनपद पंचायत सदस्य भोला जगत कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
सभा को सम्बोधित करते हुए संयय नेताम ने यादव समाज द्वारा सामुदायिक भवन की मांग को आगामी गोवर्धन पूजा कार्यक्रम तक निर्माण कार्य पूरा हो जाने का आश्वासन दिया।
गोवर्धन पूजा (govardhan puja) कार्यक्रम में यादव समाज द्वारा (ravat nacha) पारम्परिक नृत्य दोहा गाकर अपनी नृत्य प्रश्तुत किए। कार्यक्रम को देखने हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ लगी रही एवं साम सूरज ढलने तक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


