नमस्कार doinfo news में आपका स्वागत है, दिवाली (diwali) खुशियों का त्योहार (festival) है इस दिन घर को सजाने के साथ-साथ पटाखे फोड़े जाते हैं, लेकिन इस बार पटाखे फोड़ना महंगा पड़ सकता है, अगर आप दिवाली में पटाखे की प्लानिंग कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए । ऐसा करने पर दिवाली त्यौहार में सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है, साथ ही भारी-भरकम जुर्माना भरना भी पड़ सकता है।

आपको बता दें कि दरअसल दिवाली पर इस साल होने वाले प्रदूषण को मद्देनजर रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस बार सख्त रुख अपनाया है यही वजह है कि कोर्ट ने दिल्ली में पूरी तरह से पटाखों को प्रतिबंधित कर दिया है।
कोर्ट ने इस दिवाली पर सिर्फ ग्रीन पटाखों को ही इस्तेमाल करने को मंजूरी दी है,कोर्ट ने जिन ग्रीन पटाखों को मंजूरी दी है उनमें अनार और फुलझड़ी शामिल है, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार रॉकेट बम और तेज आवाज करने वाले पटाखों पर रोक लगा दी गई है, केवल ग्रीन पटाखे चलाने की ही मंजूरी दी गई है, ग्रीन पटाखों में अनार और फुलझड़ी शामिल है, अनार और फुलझड़ी के दो रंग आएंगे 50 फुलझड़ी और पांच अनार की कीमत ₹250 होंगे।