मैनपुर। गरियाबंद जिले के मानपुर क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से दीवाली पर्व पर यहां की युवतियां सुआ नृत्य करती दिखाई दी।
छत्तीसगढ़ में देवारी तिहार का बहुत महत्व है छत्तीसगढ़ को त्योहारों की गुत्थीयों में पिरोया गया है, छत्तीसगढ़ का लोकपर्व यहां की वेष भूषा रहन-सहन सहज सरल स्वभाव छत्तीसगढ़ के लोगों की एक अलग पहचान बनाई हुई है।
लोकपर्व की कड़ी में देवारी तिहार का छत्तीसगढ़ में बहुत ही महत्त्व है, देवारी तिहार को यहां के लोग एक हप्ते पहले से मनाना शुरू करते हैं।
देवारी तिहार में यहां की युवतियां घर घर जाकर सुआ नृत्य करती हैं, अपनी छत्तीसगढ़ी बोली में सुआ गीत गा कर आशीर्वाद दिया करती हैं। जैसे- "गाय गरु तोर कोठा भरे ना रे सुआ न"


